UP Manav Sampada Portal भारत सरकार द्वारा विकसित एक एकीकृत ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल रूप से आसान और पारदर्शी बनाना है। यह पोर्टल इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (eHRMS) के अंतर्गत आता है, जिसे NIC द्वारा विकसित किया गया है।
मानव संपदा पोर्टल की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार ने सबसे पहले की थी और आज कई राज्यों में इसे लागू किया जा चुका है। यह पोर्टल सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति, पदोन्नति, ट्रांसफर, छुट्टी, सेवा पुस्तिका, प्रशिक्षण आदि के लिए उपयोग होता है।
Overview: Manav Sampada Portal
शीर्षक | विवरण |
योजना का नाम | Manav Sampada Portal |
विकासकर्ता | (NIC) राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र |
लॉन्च वर्ष | 2014 उत्तर प्रदेश में |
उद्देश्य | सरकारी कर्मचारियों के HR प्रबंधन को डिजिटल बनाना |
लाभार्थी | भारत के सभी सरकारी कर्मचारी |
सेवाएं | छुट्टी आवेदन, सेवा पुस्तिका, स्थानांतरण, प्रमोशन, वेतन रिकॉर्ड आदि |
आवेदन प्रक्रिया | Online & Offline |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ehrms.nic.in/ |
Manav Sampada UP Login का उद्देश्य
- डिजिटलीकरण: कर्मचारियों की जानकारी को ऑनलाइन स्टोर कर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना।
- पारदर्शिता: विभागों में स्थानांतरण, अवकाश और अन्य गतिविधियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना।
- सरलीकरण: प्रशासनिक कार्यों को आसान, सुलभ और तेज़ बनाना।
- रियल टाइम डाटा एक्सेस: अधिकारियों और कर्मचारियों को रियल टाइम डाटा उपलब्ध कराना।
- ई-फाइलिंग और ई-प्रबंधन: अवकाश आवेदन, स्थानांतरण और अन्य सेवाओं को ऑनलाइन करना।
Also Read- PM Kisan Tractor Yojana
मानव संपदा ehrms upsdc gov in login विशेषताएं
- कर्मचारी ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- पारदर्शी और ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया।
- कर्मचारी अपनी डिजिटल सेवा पुस्तिका देख सकते हैं।
- विभाग प्रमुखों के लिए रिपोर्टिंग टूल्स।
- सेवाकाल के सभी विवरणों का डिजिटलीकरण।
- मोबाइल से भी पोर्टल का उपयोग संभव।
- यह पोर्टल नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर द्वारा बनाया गया है।
UP Manav Sampada Portal उपयोग एवं की सेवाएं
Manav Sampada Portal Login केवल सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और विभागीय प्रशासकों के लिए उपलब्ध है। मुख्य रूप से इसका उपयोग शिक्षकों, क्लर्कों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों द्वारा किया जाता है।
प्रमुख सेवाएं:
- कर्मचारी विवरण प्रबंधन
- अवकाश आवेदन और स्वीकृति प्रणाली
- स्थानांतरण आवेदन और ट्रैकिंग
- वेतन और भत्तों का रिकॉर्ड
- सेवा विवरण (Service History)
- प्रमोशन और इन्क्रिमेंट रिकॉर्ड
- रिटायरमेंट और पेंशन संबंधित सेवाएं
मानव संपदा पोर्टल यूपी पात्रता मानदंड
- भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
- सरकारी कर्मचारी होना अनिवार्य है।
- विभिन्न राज्य सरकारों या केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत कर्मचारी।
- कर्मचारी का नाम विभागीय रिकॉर्ड में पंजीकृत होना चाहिए।
- विभाग प्रमुख (DDO) द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण किया गया हो।
- शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, पंचायत, या किसी भी सरकारी विभाग में कार्यरत हों।
- मान्य सरकारी ईमेल या मोबाइल नंबर दर्ज होना चाहिए।
- विभाग द्वारा आवंटित यूजर आईडी और पासवर्ड होना चाहिए।
यूपी मानव संपदा दस्तावेज
मानव संपदा पोर्टल छुट्टी के लिए आपको निचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यक होगी।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाती प्रमाण पत्र (If Applicable)
- नियुक्ति पत्र (Appointment Letter)
- सेवा पुस्तिका (Service Book) की स्कैन कॉपी
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- डिपार्टमेंटल आईडी / परिचय पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- कार्यस्थल का प्रमाण पत्र (Workplace Certificate)
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
पोर्टल से मिलने वाले लाभ
- कर्मचारी की पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध।
- छुट्टी और स्थानांतरण प्रक्रिया तेज।
- कर्मचारियों और अधिकारियों दोनों के लिए पारदर्शी प्रणाली।
- मोबाइल और कंप्यूटर से कहीं से भी एक्सेस।
- मानव संसाधन प्रबंधन अधिक संगठित और प्रोफेशनल हो जाता है।
Manav Sampada UP Login: मानव संपदा लोगिन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ : https://ehrms.upsdc.gov.in/
- “मानव संपदा ehrms upsdc gov in login” लिंक पर क्लिक करें।
- होमपेज पर यह विकल्प स्पष्ट रूप से उपलब्ध होता है।
- ड्रॉपडाउन से अपना विभाग चुनें जैसे : शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह आदि
- लॉगिन विवरण भरें।
- User ID: 6 अंकों का कर्मचारी कोड।
- Password: पहले तीन अक्षर + जन्म‑तिथि पर आधारित प्रारंभिक पासवर्ड।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित कोड डालें।
- पंजीकृत होने पर सफल लॉगिन के बाद डैशबोर्ड खुल जाएगा, जहाँ से छुट्टी, सेवा पुस्तक, ट्रांसफर आदि मॉड्यूल उपयोग किए जा सकते हैं।
मानव संपदा New कर्मचारी पंजीकरण प्रक्रिया
- DDO/Admin लॉगिन करें और पोर्टल पर जाएँ।
- उसके बाद विभाग चुनें यूजर आईडी, पासवर्ड, कैप्चा भरें और Login करें।
- “Create Employee” या “New Employee Entry” पर क्लिक करें
- लॉगिन के बाद DDO डैशबोर्ड में यह विकल्प उपलब्ध होता है।
- कर्मचारी की जानकारी भरें: नाम, पता , नंबर आदि।
- मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें जैसे नियुक्ति पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि।
- पंजीकरण के बाद पोर्टल 6 अंकों की यूज़र आईडी और एक डिफ़ॉल्ट पासवर्ड प्रदान करता है।
- अब कर्मचारी उस यूज़र आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर पोर्टल पर लॉगिन कर सकता है।
यूपी मानव संपदा पोर्टल छुट्टी के लिए आवेदन कैसे करें?
- UP Manav Sampada ehrms.upsdc.gov.in login करें।
- “Manav Sampada Portal Up For Leave Application” विकल्प पर जाएँ।
- अवकाश का प्रकार चुनें (CL, EL, CCL आदि)।
- प्रारंभ और समाप्ति तिथि भरें।
- कारण दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन संबंधित अधिकारी को समीक्षा के लिए चला जाएगा।
किन राज्यों में पोर्टल लागु है?
इस पोर्टल को कई राज्यों में अपनाया गया है, जिनमें मुख्यतः:
- उत्तर प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- पंजाब
- बिहार
- झारखंड
- उत्तराखंड
- हरियाणा
- मध्य प्रदेश
Manav Sampada Aadesh क्या है?
1 अप्रैल 2025 से सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल पर कार्य अनिवार्य कर दिए गए हैं। इन्हीं कार्यों में शामिल हैं:
- वार्षिक संपत्ति विवरण (APR)
- वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR)
- छुट्टी के लिए आवेदन
- वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (APAR)
- वेतन आहरण, कार्यमुक्ति/कार्यग्रहण और स्थानांतरण आवेदन।
- सरकार ने 17 जनवरी 2025 को भी यह आदेश जारी किया था, लेकिन पालन नियमित नहीं हो रहा था, इसलिए इसे प्रभावी रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया।
- आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो कर्मचारी पोर्टल का उपयोग नहीं करेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
अन्य पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Manav Sampada Portal Salary Slip कैसे देखे?
पोर्टल पर सैलरी स्लिप देखने के लिए पोर्टल पर लॉगिन करें, “वेतन” या “सैलरी स्लिप” सेक्शन पर जाएं और माह व वर्ष चुनकर विवरण देखें।
मानव संपदा पोर्टल कैसे खोलें?
पोर्टल खोलने के लिए ब्राउज़र में ehrms.upsdc.gov.in टाइप करें, वेबसाइट खुलने पर विभाग चुनें और यूज़र आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें।
Manav Sampada Portal ई-सेवा पुस्तिका महत्ता क्या है?
मानव संपदा पोर्टल “ई-सेवा पुस्तिका” एक डिजिटल दस्तावेज है। जिसमें कर्मचारी के नियुक्ति की तारीख, प्रमोशन की जानकारी, स्थानांतरण का विवरण, छुट्टियों का रिकॉर्ड वेतन वृद्धि और भत्ते।