Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Online Registration 2025: CM अभ्युदय योजना

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2025: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उन छात्रों के लिए एक वरदान है। जो सिविल सेवा, नीट, जेईई, बैंकिंग, एनडीए आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। लेकिन आर्थिक संसाधनों के अभाव में कोचिंग नहीं ले पाते। यह योजना राज्य के मेधावी और मेहनती छात्रों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान कर उनके सपनों को साकार करने का एक प्रयास है।

Atal Abhyudaya Yojana न केवल शैक्षणिक सहारा देती है, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। 

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2025 अवलोकन

योजना का नाममुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (Abhyudaya Scheme)
शुरुआत10 फरवरी 2021, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लक्ष्यप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान करना
लाभार्थीआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र
परीक्षाएंUPSC, PCS, NEET, JEE, NDA/CDS, SSC, बैंकिंग, TET आदि
कोचिंग माध्यमऑफलाइन (मंडल मुख्यालयों पर) + ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
शिक्षण स्टाफअनुभवी शिक्षक, IAS/PCS अधिकारी, विषय विशेषज्ञ
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
Abhyudaya Yojana Official Websitewww.abhyuday.up.gov.in 

CM Abhyudaya Yojana 2025 Objectives

Atal Vayo Abhyudaya Yojana के उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहयोग देना। जो छात्र महंगी कोचिंग नहीं ले सकते, उन्हें Abhyudaya Coaching द्वारा निःशुल्क कोचिंग की सुविधा देना।
  • समान शैक्षणिक अवसर प्रदान करना। ग्रामीण और शहरी, अमीर और गरीब छात्रों के बीच की शिक्षा में असमानता को समाप्त करना।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सुलभ बनाना। जैसे UPSC, PCS, NEET, JEE, SSC, बैंकिंग, NDA आदि परीक्षाओं के लिए उत्तम मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराना।
  • युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना। शिक्षा और मार्गदर्शन देकर युवाओं को सरकारी सेवाओं में सफलता के लिए प्रेरित करना।
  • प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाना। ताकि अधिक से अधिक छात्र राज्य और केंद्र की सेवाओं में चयनित हो सकें।

पंजीकरण प्रक्रिया: CM Abhyudaya Yojana Registration 2025

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना रजिस्ट्रेशन 2025 की प्रक्रिया इस प्रकार है:

Step 1. अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट (www.abhyuday.up.gov.in registration) पर जाएं।

Step 2. ‘Register’ या ‘पंजीकरण करें’ पर क्लिक करें।

Step 3. अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, जिला, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा का चयन आदि भरें।

Step 4. दस्तावेज़ अपलोड करें जैसे। आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि।

Step 5. OTP वेरिफिकेशन करके फॉर्म सबमिट करें।

Step 6. चयन प्रक्रिया के बाद छात्रों को सूचित किया जाता है। 

Mukhyamantri Abhyuday Yojna Eligibility – अभ्युदय कोचिंग पात्रता

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के पात्रता मानदंड हैं:

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • छात्र की शैक्षणिक योग्यता संबंधित परीक्षा के अनुसार होनी चाहिए (जैसे UPSC/PCS के लिए स्नातक, NEET/JEE के लिए 12वीं)।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र को प्राथमिकता दी जाती है।
  • छात्र प्रतियोगी परीक्षा के लिए Appearing या Appeared होना चाहिए।
  • छात्र की आयु सीमा संबंधित प्रतियोगी परीक्षा के मानदंडों के अनुरूप होनी चाहिए।
  • एक छात्र एक समय में एक ही परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।
  • ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में सफल होना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज़: Required Documents

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की सूची इस प्रकार हैं:

  1. आधार कार्ड
  2. स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  3. शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration)
  7. मोबाइल नंबर
  8. ईमेल आईडी

Mukhyamantri Abhyuday Yojana Selection Process

Abhyudaya Yojana UP के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित हैं:

Step 1. पहले सभी इच्छुक उम्मीदवारों का एक ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट होता है।

Step 2. परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर छात्रों का चयन किया जाता है।

Step 3. उच्च प्रदर्शन करने वालों को ऑफलाइन क्लासेस के लिए बुलाया जाता है।

Step 4. बाकी छात्र ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से लाभ उठा सकते हैं।

अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाएं

UP Abhyudaya Yojana 2025 के अंतर्गत निम्नलिखित परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है:

  • यूपीएससी (UPSC) – सिविल सेवा
  • पीसीएस (PCS) – राज्य सिविल सेवा
  • एनडीए/सीडीएस (NDA/CDS)
  • नीट (NEET)
  • जेईई (JEE)
  • बैंकिंग परीक्षाएं (IBPS, SBI)
  • एसएससी (SSC)
  • टीईटी (TET)
  • बीएड प्रवेश परीक्षा
  • अन्य राज्य एवं केंद्र स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाएं

शिक्षकों का मानदेय: Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Teacher Salary

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत विषय विशेषज्ञ और अतिथि व्याख्याता को प्रति व्याख्यान (90 मिनट) के लिए ₹2,000 का मानदेय दिया जाता है।

अर्थात, यदि कोई शिक्षक एक सप्ताह में दो व्याख्यान देते हैं तो उसे ₹4,000 प्राप्त होंगे। तीन व्याख्यान देने पर ₹6,000, और इसी तरह यह व्यवस्था योजना के तहत नियुक्त शिक्षकों के लिए निर्धारित मानदेय का हिस्सा है।

इच्छुक उम्मीदवार जो इस योजना में शिक्षक के रूप में जुड़ना चाहते हैं। वे समय रहते आवेदन करें क्योंकि Mukhyamantri Abhyudaya Yojana registration 2025 last date 7 मई 2025 निर्धारित की गई है। 

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Status Check 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (www.abhyuday.up.gov.in login) पर जाएं।
  • होमपेज पर “पंजीकरण स्थिति देखें” (Check Registration Status) या “Status” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें। 
  • “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • आपके आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी। जैसे स्वीकृत, प्रक्रिया में, या अस्वीकृत।

योजना के लाभ: UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Benefits

अभुदय योजना (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana) के कई लाभ हैं, जो कि इस प्रकार हैं:

  1. निःशुल्क कोचिंग सुविधा: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को महंगी कोचिंग के बजाय पूरी तरह मुफ्त तैयारी की सुविधा मिलती है।
  2. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर: UPSC, PCS, NEET, JEE, NDA, SSC, बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के लिए उच्चस्तरीय मार्गदर्शन मिलता है।
  3. अनुभवी शिक्षकों व अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन: IAS, PCS और अन्य विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षाएं और प्रेरणा सत्र (motivation session) होते हैं।
  4. अध्ययन सामग्री की उपलब्धता: PDF नोट्स, वीडियो लेक्चर, मॉक टेस्ट व अभ्यास प्रश्न पत्र निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं।
  5. ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में सुविधा: छात्र अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन याऑफलाइन क्लास जॉइन कर सकते हैं।
  6. समान अवसर का सृजन: ग्रामीण और शहरी छात्रों के बीच की खाई को पाटने का सशक्त माध्यम।
  7. रोज़गार के अवसरों में वृद्धि: इस योजना के माध्यम से छात्र सरकारी नौकरियों में चयनित हो कर आत्मनिर्भर बनते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कब शुरू हुई?

उत्तर: Mukhyamantri Abhyudaya Yojana उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी 2021 को शुरू हुई।

Q2: अभ्युदय योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन last date 2025 कब है?

उत्तर: Mukhyamantri Abhyudaya Yojana registration online apply last date 7 मई 2025 तक किया जा सकता है।

Q3: Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Kya Hai?

उत्तर: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना एक निःशुल्क कोचिंग योजना है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शुरू की गई है।

Leave a Comment

Updates On WhatsApp