Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2025: कन्या विवाह योजना

Kanya Vivah Yojana भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा चलाई गयी या शुरु की गयी एक योजना हैं। इस योजना का उद्देश्य गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के विवाह में सहायता देना है जिससे उनकी शादी हो सके। इस योजना के माध्यम से दहेजप्रथा को समाप्त करना और सामूहिक विवाह को बढ़ावा देना हैं। विभिन्न राज्यों में इस योजना को अलग अलग नाम या स्कीम से चलाया जा रहा हैं। सभी राज्यों में इस स्कीम के लिए मानदंड, राशि और आवेदन प्रक्रिया आदि भी भिन्न हो सकते है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए आप पूरा लेख ह्दयँ से पढ़े आपको कन्या विवाह योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त होंगी।

कन्या विवाह योजना का उद्देश्य

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करना हैं।

अधिक उद्देश्य के बारे में भी जानकारी दी गयी है देखिये:

  • आर्थिक सहायता प्राप्त करना: गरीब एवं आर्थिक वर्ग से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में होने वाली कठिनाईयों को दूर करना है।
  • बाल विवाह में रोकथाम: सरकार द्वारा विवाह के लिए न्यूनतम आयु तय किया गया और लड़कियों के पढ़ाई को लेकर भी काफी योजनाएं चलाई जा रही जिससे उनके घर वाले उन्हें पढ़ाई ओर प्रोत्साहार करें और बाल विवाह रोककी ना सोचे। जैसे Har Chatravriti और बहुत सी योजनाएं।
  • दहेजप्रथा समाप्ति : दहेज़ की को-प्रथा को खत्म करना और विवाह जैसे पवित्र रिश्ते को भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना।

प्रमुख राज्य स्तरीय योजना

mukhyamantri kanya vivah yojana

Kanya Vivah Yojana कई राज्यों में चलाई जा रही है जिनमे से कुछ राज्यों के बारे में यह बताया जा रहा हैं।

Madhya Pradesh – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

मध्यप्रदेश में राज्य सरकार द्वारा 2006 में शुरू की गयी थी। यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग के अंदर आती हैं। इस योजना के तहत Eligible कन्याओं को 56,000 तक की आर्थिक राशि सहायता प्रदान की जाती है। जिसमे से कुछ प्रतिशत कन्या के account में transfer किये जाते है और कुछ राज्ये के सामूहिक विवाह आयोजन के संबंधित निकाय को विवाह के कार्य प्रबंधन के लिए दिए जाते हैं। कन्या विवाह scheme में आवेदन करने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया उपयोग कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

छत्तीसगढ़ में कन्या इस योजना की शुरुआत 2001 में की गयी थी जिसके तहत अब तक करोड़ो बटियों की शादी में आर्थिक योगदान दिया जा चूका हैं। यह योजना राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आती है। इस योजना के जरिये 50,000 राशि दी जाती है जिसमे से 35,000 कन्या के अकाउंट में दिए जाते हैं और बाकि की रकम राज्ये के सामूहिक विवाह आयोजन के संबंधित निकाय को दिए जाते हैं।

Bihar – Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar में 2007 में प्रारम्भ की गयी थी, इस योजना के तहत सरकार गरीब घर की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता देती है। बिहार राज्य में इस योजना के जरिये बेटियों को 10,000 दिया जाता हैं। इस योजना के पात्र बनने के लिए या आवेदन करने के लिए लड़की के परिवार की वार्षिक आय 60,000 से अधिक नहीं होनी चाहिएइस योजान में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी या महिला एवं बाल विकास विभाग में जा सकते है।  में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए आप  serviceonline.bihar.gov.in पे जा सकते हैं।

इनके आलावा और भी कई राज्य है जहा कन्या विवाह जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

राजस्थान – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

महाराष्ट्र – श्रावणी महोत्सव योजना

Kanya Vivah Yojana के लिए पात्र मानदंड

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपकी Eligibility Criteria:

  • निवास: आवेदक भारत का नागरिक और संबंधित राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आयु सीमा: कन्या की आयु कम से कम 18 वर्ष और वर की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आर्थिक स्थिति: परिवार की वार्षिक आय राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए।
  • विवाह स्थिति: कन्या पहली बार विवाह कर रही हो; विधवा, परित्यक्ता या निराश्रित कन्याएँ भी पात्र हो सकती हैं।
  • पंजीकरण: कन्या का नाम संबंधित राज्य के पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए।

योजना ले लिए जरूरी दस्तावेज

कन्या विवाह स्कीम के पात्र बनने के लिए या आवेदन करने के लिए आपको इन सभी की जरूरत पड़ेगी अन्यथा आप इसके लिए Eligible नहीं हो सकते।

  1. आधार कार्ड: आवेदक और वर दोनों का आधार कार्ड।
  2. आय प्रमाण पत्र: परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण।
  3. आयु प्रमाण पत्र: कन्या और वर की जन्मतिथि का प्रमाण।
  4. निवास प्रमाण पत्र: स्थायी निवास का प्रमाण।
  5. बीपीएल कार्ड: गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए।
  6. विवाह प्रमाण पत्र: विवाह की वैधता का प्रमाण।
  7. बैंक खाता विवरण: कन्या के बैंक खाते की जानकारी।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले राज्ये के आधिकारिक साइट पे जाये जैसे:
  1. मध्य प्रदेश – mukhyamantrikanyadan.mp.gov.in
  2. उत्तर प्रदेश – edistrict.up.gov.in
  • आधिकारिक साइट पे जाने के बाद “कन्या विवाह” या “मुख्यमंत्री कन्या विवाह स्कीम” ऑप्शन पे क्लिक करें।
  • अपन मोबाइल नंबर, ईमेल वगेरा भर के रजिस्ट्रेशन कर ले और OTP प्राप्त करें।
  • इसके बाद अपना OTP डाल कर लॉगिन कर लें।
  • आपके पास Application Form खुल जायेगा इसे ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद आप अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करे और सबमिट कर दें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

कन्या विवाह योजना के लिए Offline आवेदन कैसे करें?

नज़दीकी ग्राम पंचायत, नगर निगम, या महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करें, और संबंधित अधिकारी को जमा करें।

कन्या विवाह योजना के पैसे कब तक मिलेंगे?

सभी राज्यों के पेमेंट प्रोसेस अलग होते है लेकिन आवेदन करने के 1 से 3 महीने बिच पैसे मिल जाते हैं।

कन्या विवाह योजना क्या है?

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के दी जाने वाली आर्थिक सहायता है जो की काफी राज्यों में उपलब्ध हैं।

Leave a Comment