Balika Samridhi Yojana (BSY) भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर, 1997 को शुरू की गई है, जिसका लक्ष्य बालिकाओं के जन्म और शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। यह योजना बालिकाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे उनके माता-पिता को उनकी शिक्षा और कल्याण के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की कुंजी हैं। भारत में, जहां बेटियों को लेकर कई सामाजिक और सांस्कृतिक चुनौतियाँ हैं, वहाँ उनकी शिक्षा और समृद्धि के लिए विशेष योजनाओं की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को लेकर भारत सरकार ने बालिका समृद्धि योजना (Balika Samridhi Yojana – BSY) की शुरुआत की।
यह योजना विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बेटियों के लिए है, ताकि वे शिक्षा प्राप्त कर समाज में समान स्थान प्राप्त कर सकें।
बालिका समृद्धि योजना Overview
विषय | विवरण |
योजना का नाम | Balika Samridhi Yojana |
लाभार्थी | बालिकाएं |
लॉन्चिंग वर्ष | 2 अक्टूबर 1997 |
उद्देश्य | बालिकाओं के जन्म और शिक्षा को बढ़ावा देना है | |
आवेदन प्रक्रिया | Online Portal के माध्यम से |
Official Website | https://www.india.gov.in |
Balika Samridhi Yojana का मुख्य उद्देश्य
बालिका समृद्धि योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रचलित की गई है। यह योजना लड़कियों की सुविधा के लिए वर्ष 1997 में चलाई गई थी। यह व्यापक रूप से बालिकाओं के जन्म और शिक्षा का समर्थन करने के रूप में जानी जाती है। Balika Samridhi Yojana Maharastra (BSY) योजना देश के सभी जिलों में शहरी और देहाती क्षेत्रों को कवर करती है। इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में KANYA SUMANGALA YOJANA जैसी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं, ताकि बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और शादी तक आर्थिक सहयोग दिया जा सके।
स्कूलों में लड़कियों का ज्यादा से ज्यादा एडमिशन करना और उनकी पढ़ाई में आर्थिक मदद करना, जब तक लड़कियां कानूनी रूप से शादी के लिए नहीं हो जातीं तब तक उनका पालन-पोषण करना, तथा वित्तीय लाभ को शिक्षा से जोड़कर बाल विवाह को रोकना इस योजना के प्रमुख उद्देश्य हैं।
पात्रता मानदंड
- बालिका का जन्म 15 अगस्त 1997 के बाद का होना चाहिए|
- बच्चियों का परिवार गरीबी रेखा (BPL) से नीचे होना चाहिए|
- बच्चियों के माता- पिता की सालाना आय 2 लाख से जयादा नहीं होनी चाहिए|
- योजना का लाभ पर परिवार में सिर्फ 2 बालिकाओ के लिए सिमित है|
- यह योजना केवल उन बालिकाओं को धनराशि देती है जो अपनी हाई स्कूल तक पढ़ाई पूरी कर लेंगी|
आवश्यक दस्तावेज
- बालिका का जन्म प्रमाण पात्र : उस अस्पताल द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पात्र जहाँ बालिका का जन्म हुआ हो (Birth Certificate)।
- अभिभावकों का पता या कानूनी दस्तावेज : बिजली बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पात्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड।
- माता-पिता का पहचान प्रमाण: पेन कार्ड, मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र, भारत सरकार द्वारा जारी किया गया कोई अन्य प्रमाणपत्र|
जानिए कौन है बालिका समृद्धि योजना के लाभार्थी
जैसा की Balika Samridhi Yojana के नाम से ही पता चलता है, की यह योजना सिर्फ लड़कियों के लिए ही है। बालिका समृद्धि योजना की लाभार्थी केवल बालिकाएं है, जिनका जन्म 15 अगस्त 1997 के बाद हुआ है। जो बालिकाएं गरीबी रेखा के नीचे आती है | बालिकाओं का परिवार गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए | यह योजना लड़कियों के जन्म और शिक्षा को बढ़ावा देती है, और लड़कियों की आयु 21 वर्ष नहीं हो जाती तब तक उनका पालन-पोषण करना होगा |
बालिका समृद्धि योजना में इन शर्तो का खास धयान रखे।
- शहरी क्षेत्रों (Urban Areas) और ग्रामीण क्षेत्रों (Rural Areas) में गरीबी रेखा (BPL) के नीचे वाले परिवार ही इस योजना का लाभ उठा सकते है।
- बालिका को 18 वर्ष की आयु के बाद इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा |
- बेटी के 18 साल के बाद वो स्वयं अपने खाते से धनराशि निकलेंगी |
- बेटी के बालिक होने से पहले ही शादी कर दी गई, तो Balika Samridhi Yojana के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति और उसके ब्याज के कोई पैसे की हकदार नहीं होगी। उसे केवल 500 रुपये की जन्मोत्र अनुदान राशि और उस पर लगा ब्याज ही मिलेगा।
- अगर लड़की की किसी कारण 18 साल की होने से पहले मृत्यु हो जाती है, तो इस राशि को इस स्कीम के अन्य लाभार्थी को दे दिया जायेगा।
- बिटिया के बालिक होने के बाद ही अकाउंट से पैसे निकले जा सकते है |
Balika Samridhi Yojana: ऐसे मिलेगी Scholarship
- पहली कक्षा से तीसरी कक्षा तक सालाना 300 रुपये की राशि मिलेंगी
- चौथी कक्षा में यह राशि 500 रुपए हो जाएगी।
- पांचवी कक्षा में एडमिशन होने के यह राशि 600 रुपए हो जाएगी।
- छठी और सातवीं कक्षा में एडंमिशन होने पर यह राशि 700 रुपए हो जाएगी |
- आठवीं में 800 रुपए की राशि मिलेगी बालिकाओ को।
- नौवीं और दसवीं कक्षा में यह राशि 1000 रुपए मिलेंगी।
Balika Samridhi Yojana Online Apply – आवेदन प्रक्रिया
1.आवेदन पत्र ग्रहण करे |
ग्रामीण क्षेत्र में (Rural Areas) : आंगनवाड़ी के कर्मचारियों से या एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) केन्द्रो से संयोजन करे।
शहरी क्षेत्र में (Urban Areas) : नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग (Municipal Health Department) से ग्रहण करे।
2. दस्तावेज जमा करे |
बालिका का जन्म प्रमाण पत्र |
बीपीएल (BPL) राशन कार्ड या आय प्रमाण पत्र |
स्थानीय प्रमाण : (आधार कार्ड, पहचान पत्र, बिजली बिल)
3. फॉर्म जमा करे। आस-पास के आंगनवाड़ी में या नगरपालिका कार्यालय में जमा करे |
योजना से जुड़े कुछ आवशयक प्रश्न
योजना के लाभार्थी कौन है
बालिका समृद्धि योजना महाराष्ट्र खासकर लड़कियों के लिए चलाई गई है। इस योजना की लाभार्थी लड़किया है|
क्या यह योजना पूरे भारत में विस्तारित है?
हां, यह योजना केंद्र सरकार द्वारा पूरे भारत में प्रचलित है।
क्या योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति राशि हर साल बदलती रहती है?
हां, इस योजना के तहत छात्रवृत्ति राशि कक्षा के हर साल अनुसार बदलती रहती है।
Balika Samridhi Yojana के अंतर्गत छात्रवृत्ति राशि कब निकली जा सकती है?
इस योजना के तहत ये राशि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर निकली जा सकती है