CTET केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य भारत में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर पर शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित करना है।
यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं, विशेष रूप से केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल, और अन्य सरकारी व सहायता प्राप्त संस्थानों में।
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा विवरण
बिंदु | विवरण |
परीक्षा का नाम | CTET Exam 2025 |
आयोजित करने वाला निकाय | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय स्तर |
मोड | CBT (Computer Based Test) |
भाषा | Hindi & English |
अवधि | 2.5 घंटे प्रति पेपर |
योग्यता | D.El.Ed/B.Ed |
आवेदन मोड | Online (https://ctet.nic.in/) |
CTET 2025 का उदेश्य
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता 2025 का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में योग्य, प्रशिक्षित और समर्पित शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करना है। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक बनने की पात्रता प्रदान करती है, जिससे स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। जैसे Swadhar Yojana अनुसूचित जाती एवं नवबौद्ध समुदाय के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन करना है, वैसे ही CTET का लक्ष्य शिक्षा प्रणाली को सशक्त करना है।
उद्देश्य:
- योग्य शिक्षकों की पहचान और चयन करना।
- शिक्षा प्रणाली में समान पात्रता मानदंड लागू करना।
- समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना।
- शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों की मान्यता को प्रभावी बनाना।
- छात्रों के समग्र विकास में योगदान देने वाले शिक्षकों को चुनना।
केन्द्रीय शिक्षक परीक्षा की महत्ता (Importance)
- केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र एक आवश्यक दस्तावेज है जो सरकारी शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है।
- इस परीक्षा पास करने से केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS), आर्मी स्कूल्स आदि में नौकरी की संभावनाएं खुलती हैं।
- कई निजी स्कूल भी प्रमाणपत्र को वरीयता देते हैं।
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 के लिए पात्रता मानदंड
पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए):
- सीनियर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण हो।
- साथ में 2 वर्षीय डी.एल.एड. (D.El.Ed) किया हो या कर रहे हों।
- या, सीनियर सेकेंडरी + 4 वर्षीय B.El.Ed. किया हो।
- या, ग्रेजुएशन + 2 वर्षीय डी.एल.एड./B.Ed. (NCTE मान्यता प्राप्त)।
पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए):
- ग्रेजुएशन और 2 वर्षीय डी.एल.एड. (NCTE मान्यता प्राप्त)।
- या, ग्रेजुएशन + B.Ed. उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में हों।
- या, सीनियर सेकेंडरी + 4 वर्षीय B.El.Ed./B.A.Ed./B.Sc.Ed.
- या, पोस्ट ग्रेजुएशन + B.Ed. (कुछ विशेष स्थितियों में पात्रता मान्य)।
Required Documents (मुख्य दस्तावेज)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, D.El.Ed/B.Ed)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (Signature)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- डोमिसाइल प्रमाण पत्र
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा Online Apply: CTET Registration
- सबसे पहले https://ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- “New Registration” पर क्लिक करें।
- निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और “Proceed” पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID, जन्म तिथि आदि भरें।
- पंजीकरण पूरा होने पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा।
- लॉगिन करें और पूरा Application Form भरें जैसे; नाम, पता,शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता।
- फोटो और हस्ताक्षर JPG या JPEG फॉर्मेट में ही अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
- भुगतान सफल होने पर रसीद जनरेट होगी।
- पूरे फॉर्म की जानकारी एक बार पुनः जांचें। कोई गलती है, तो सुधार लें और Final Submit पर क्लिक करें।
- सफलतापूर्वक फॉर्म सबमिट होने के बाद आवेदन पत्र और फीस रसीद का प्रिंट निकाल लें।
Syllabus: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र:
- बाल मनोविज्ञान, अधिगम प्रक्रिया
- समावेशी शिक्षा
- विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा
भाषाएं:
- भाषा I: अध्यापन पद्धति, व्याकरण, गद्यांश आधारित प्रश्न
- भाषा II: समझ, लेखन शैली, शिक्षण तकनीक
गणित और विज्ञान:
- अवधारणात्मक ज्ञान, शिक्षण कौशल, NCERT पर आधारित प्रश्न
- विज्ञान: प्रयोग, सिद्धांत, शिक्षण विधियां
सामाजिक अध्ययन:
- इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र और सामाजिक अवधारणाएं
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 Exam Pattern
पेपर 1:
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
भाषा I | 30 | 30 |
भाषा II | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
पेपर 2:
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
भाषा I | 30 | 30 |
भाषा II | 30 | 30 |
गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन | 60 | 60 |
कुल | 150 | 150 |
CTET 2025 की तैयारी कैसे करें?
- NCERT की किताबें पढ़ें – कक्षा 1 से 8 तक।
- पूर्व वर्ष के प्रश्नपत्र हल करें।
- Mock Test दें – समय प्रबंधन के लिए।
- समय सारणी बनाएं – हर विषय को समय दें।
- नोट्स बनाएं – रिवीजन के लिए।
- ऑनलाइन टेस्ट सीरीज जॉइन करें – वास्तविक परीक्षा के जैसा अनुभव।
लेख से जुड़े अन्य प्रश्न (FAQ)
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाणपत्र की वैधता कब तक होती है?
पहले CTET Certificate की अवधि केवल 7 साल की होती थी, जिसे अब बढ़ाकर जीवन भर कर दिया गया है।
CTET 2025 की एग्जाम डेट क्या है?
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह अगस्त 2025 में आयोजित होने की संभावना है। आधिकारिक सूचना की प्रतीक्षा करें।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक प्राप्त करने होते है?
(CTET) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60% यानी 90 अंक (150 में से) प्राप्त करने होते हैं। आरक्षित वर्ग को छूट मिलती है।