निश्चित रूप से शिक्षा हर बच्चे का अधिकार हैं, लेकिन आज भी कई घरों ,गाँवो में लड़की और लड़के की पढ़ाई में भेद भाव होता है। और काफी घरों में गरीबी के कारन भी बेटियाँ अशिक्षित रह जाती है। इसलिए गुजरात में वित्त मंत्री श्री कनुभाई देसाई जी द्वारा Namo Laxmi Yojana की शुरुरात की गयी। इस योजना के तहत गुजरात सरकार गरीब बेटियों को या गरीब घरों की लड़कियों को 9वी से 12वी तक की शिक्षा के लिए 50,000 तक की आर्थिक सहायता देती हैं।
इस योजना के तहत आने वाले पात्रता, आवेदन प्रक्रिया,और लाभ के बारे में आपको इस लेख के जरिये बताया जायेगा।
नमो लक्ष्मी Scheme Overview
योजना का नाम | Namo Laxmi Yojana |
राज्य | गुजरात |
लाभार्थी | 13 से 20 वर्ष की लड़कियाँ |
कुल छात्रवृति राशि | 50,000 |
वितरण की प्रक्रिया | DBT (Direct Benefit Transfer) |
आधिकारिक वेबसाइट | अभी बनी नहीं |
नमो लक्ष्मी योजना के उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उदेश्य लड़कियों को शिक्षित करना है, उनकी पढ़ाई में आर्थिक मदद करना हैं। काफी बार लड़कियाँ अपने परिवार के आर्थिक कारणों के वजह से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती है , इसलिए इस योजना के तहत आर्थिक वर्ग से कमजोर एवं पीड़ित लड़कियों को 50,000 वित्तीय सहायता मिलती हैं।
- सरकार द्वारा हर साल 10 लाख छात्राओं को इस योजना का लाभ पहुँचे।
- स्कूल छोड़ने की दर को कम करना
- पोषण एवं स्वास्थ्य स्थिति में सुधार लाना है।
- बाल विवाह की प्रथा को रोकना
- लड़कियों को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर बनाना
- देश के भागीदारी में लड़कियों की भी हिस्सेदारी बढ़ चढ़ के हो
Namo Laxmi Yojana की विशेषताएँ एवं लाभ
नमो लक्ष्मी से होने वाली कुछ लाभ और विशेषताए यहाँ उपलबध है जिसके जरिए लड़किया अपनी पढ़ाई पूरी कर सकती हैं। इसी प्रकार एक योजना का उद्घाटन हरियाणा सरकार ने भी किया है जिसका नाम Har Chatravriti योजना है इस योजना के तहत भी लड़कियों को उनकी higher education की पढ़ाई के लिए आर्थिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती हैं।
जानिए विस्तार में योजना के विशेषताएँ:
- इस योजना को ख़ासतौर पर कक्षा 9वीं से12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए बनाया गया है।
- आर्थिक वित्तीय सहायता प्राप्त करके लड़किया अपनी रुकी हुई पढ़ाई को पूरा कर सकती है।
- इस योजना के जरिए गुजरात सरकार ने 50,000 आर्थिक सहायता देना का प्रबंध किया हैं।
- वर्ष 2024-25 के संचालन के लिए सरकार ने 1250 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
योजना में मिलने वाली राशि वितरण
योजना में मिलने वाली कुल राशि 50,000 है। यह राशि लड़कियों को अपने शिक्षा को जारी रखने के लिए अलग अलग कक्षा के दौरान अलग अलग मिलते हैं, जिसका विवरण निचे प्रस्तुत किया गया है।
कक्षा | वार्षिक राशि | मासिक राशि (10 महीने) | बोर्ड परीक्षा के बाद अतिरिक्त राशि |
9वीं | 10,000 | 500 | 5000 |
10वीं | 10,000 | 500 | 5000 |
11वीं | 15,000 | 750 | 7500 |
12वीं | 15,000 | 750 | 7500 |
पात्रता मानदंड For Namo Laxmi स्कीम

इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता की Eligibility Criteria यह हैं:
- इस योजना का लाभ केवल लड़कियाँ ही ले सकती है
- योजना की पात्र गुजरात की स्थायी निवासी होनी चाहिए
- छात्रा सरकारी, मान्यता प्राप्त या निजी स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई कर रही होनी चाहिए
- छात्रा की आयु 13 से 20 वर्ष ही होनी चाहिए
- छात्रा की वार्षिक family (income) आय 6 लाख से कम होनी चाहिए
योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ क्या हैं?
Namo Laxmi scheme का लाभ उठाने के लिए आपको निचे दिए Documents की आवश्यकता पड़ेगी।
- आधार कार्ड (छात्रा और माता-पिता)
- पिछली कक्षा की अंकतालिका (Marksheet)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- स्कूल का प्रमाण पत्र
Namo Laxmi Yojana की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
छात्रा जिस स्कूल में पढ़ती है उसी स्कूल द्वारा सभी पात्र लाभार्थी छात्राओं का पंजीकरण नमो लक्ष्मी योजना में किया जायेगा।
लाभार्थी कन्या को स्कूल के नोडल अधिकारी के पास अपने बैंक खाते का विवरण, आधार कार्ड जैसी अन्य जानकारी जमा करनी होगी।
स्कूल के नोडल अधिकारी द्वारा ही उन सभी पात्र विद्यार्थी कन्याओं की सूची बनाई जाएगी जो नमो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र है।
उसके पश्चात नोडल अधिकारी द्वारा नमो लक्ष्मी योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र को भर कर सभी लाभार्थी छात्राओं को पंजीकृत किया जायेगा।
उसके पश्चात सभी लाभार्थी कन्याओं की सूची गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग को सत्यापन हेतु हस्तांतरित कर दी जाएगी।
नमो लक्ष्मी योजना में प्रति माह की छात्रवृत्ति हेतु जिन छात्राओं का चयन होगा उन्हें एसएमएस या ईमेल के माध्यम से सूचित कर दिया जायेगा।
चयनित छात्राओं के बैंक खाते में नमो लक्ष्मी योजना के तहत दी जाने वाली प्रति माह की छात्रवृत्ति की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
Namo Laxmi Yojana की अधिक जानकारी हेतु आप Namo Laxmi Scheme पे चेक कर सकते है।
FAQ- योजना से जुड़े अन्य सवाल
Namo Laxmi Yojana आवेदन प्रक्रिया में कितना समय लगता हैं?
इस योजना का आवेदन प्रक्रिया लग भग 15 से 20 दिन में पूरा होता है।
Namo Laxmi Yojana में कुल कितने पैसे मिलते है और कितनी बार में?
नमो लक्ष्मी योजना में कुल 50,000 मिलते है, यह पैसे आपको 4 बार में यानि 9वीं से 12वीं के तक के पैसे होते है जो की आपके 12वीं पास होने पे ही मिलते हैं।
Namo Laxmi Yojana Online Status Kaise Dekhe?
इस योजना के लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट अब तक बनाई नहीं गयी है,लेकिन जल्द ही बनाई जाएगी। इसलिए आप नजदीकी आंगनवाड़ी, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय या अपने स्कूल से भी पता लगा सकते है।