भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए Free Silai Machine Yojana देश के विभिन्न राज्यों में चलाई जा रही है। इस योजना के तहत बेरोजगार घर बैठी महिलाओं को और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 15000 आर्थिक सहायता प्रदान करती है। साथ ही साथ महिलाओं को ट्रैनिग भी दी जाती है और उसके दौरान प्रतिदिन का 500 रुपए भी दिए जाते है।
योजना से जुड़ी अधिक जानकरी और इसका उद्देश्य जानने के लिए आप हमारे साथ इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।
Overview: सिलाई मशीन योजना
बिंदु | विवरण |
योजना का नाम | सिलाई मशीन योजना |
उद्देश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना |
लाभ | महिला पात्र को मुफ्त सिलाई मशीन प्रदान की जाती है |
लाभार्थी | 20–40 वर्ष की गरीब, विधवा, तलाकशुदा, विकलांग या बीपीएल महिलाएं |
वार्षिक पारिवारिक आय | ग्रामीण: ₹10,000 से कम, शहरी: ₹12,000 से कम |
आवेदन प्रक्रिया | Online/Offline |
प्रमुख राज्य | हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र आदि |
Official Site | pmvishwakarma.gov.in |
सिलाई मशीन योजना का उदेश्य
इस योजना को भी PM Vishwakarma Yojana के तहत अन्य 17 प्रकार के कामगारों के काम को बढ़ावा देने के लिए बनायी गई है।इसको चलाने का मुख्य उदेश्य या लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना है ताकि वो किसी पे निर्भर न रहे। वो खुद घर बैठे सिलाई मशीन का प्रयोग करके स्वरोजगार शुरू कर सके और अपने घर की आय में बढ़ोतरी कर सके। इस योजना के जरिये महिलाओं को free tool kit दिया जाता है और साथ ही 5-7 दिन की ट्रेनिंग भी दी जाती है। जिसमे आने जाने का किराया 500 रूपये प्रतिदिन मिलते है। यह योजना 31 मार्च 2027-28 तक के लिए बनाई गयी है जिसे आगे बढ़ा जा सकता है।
Silai Machine Yojana से मिलने वाले लाभ
इस योजना से मिलने वाले लाभ निम्नलिखित है:
- महिलाओं को कौशल विकास का अवसर मिलता है।
- घर बैठे रोजगार का अवसर मिलता है।
- छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलती है।
- महिलाएं स्वावलंबी बनती हैं।
- परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
- इस योजना के तहत महिलाओं को free silai machine दी जाती या 15000 राशि दी जाती है।
- इसके साथ-साथ महिलाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जाता है।
- प्रशिक्षण के दौरान ₹500 प्रति दिन के हिसाब से अतिरिक्त सहायता राशि दी जाती है।
PM Silai Machine Yojana पात्रता
इस योजना का लाभ किसे मिलेगा उसकी Eligibility Criteria की जानकारी:
- महिला भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
- आयु: 20 से 40 वर्ष के बीच।
- गरीबी रेखा (BPL) से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं।
- विधवा, परित्यक्ता, विकलांग या अनुसूचित जाति/जनजाति की महिलाओं को प्राथमिकता।
- पारिवारिक वार्षिक आय: ग्रामीण क्षेत्र में ₹10,000 से कम और शहरी क्षेत्र: ₹12,000 से कम।
Vishwakarma Silai Machine Yojana के जरूरी दस्तावेज
इस योजना में लाभ उठाने हेतु लाभार्थियों को कुछ आवश्यक Documents लगेंगे जिनकी list हमने निचे दी है।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र / आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की कॉपी
- मोबाइल नंबर
- विधवा/विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- बीपीएल राशन कार्ड
फ्री सिलाई मशीन योजना फॉर्म Online Apply
- राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (जैसे, चंडीगढ़ के लिए labour.chd.gov.in साइट है)।
- “फ्री सिलाई मशीन योजना” या “महिला कल्याण योजना” सेक्शन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें या ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक विवरण भरें – नाम, पता, आयु, आय, मोबाइल नंबर आदि।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें (PDF या JPEG फॉर्मेट में)।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन पावती संख्या प्राप्त करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र और पावती की प्रति सुरक्षित रखें।
Free Silai Machine Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- ग्राम पंचायत, जिला समाज कल्याण कार्यालय या महिला एवं बाल विकास कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- फॉर्म भरें और ऊपर दिए गए सभी दस्तावेज संलग्न करें।
- संबंधित कार्यालय में फॉर्म जमा करें।
- पात्रता जांच के बाद चयनित महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन प्रदान की जाती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
ये योजना निम्नलिखित रूप से भारत के विभिन्न राज्यों में लागु की गयी है, जैसे हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश आदि।
विश्वकर्मा सिलाई मशीन स्कीम भारत की महिलाओं को सशक्त बनाने की एक पहल है। इस योजना के तहत free tool kit और 15000 सहायता राशि भी दे जाती है।
योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च 2027-28 हैं, आप विश्वकर्मा योजना की 17 lists में से किसी भी एक में आवेदन कर सकते है।