कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई गयी एक पहल है। जिसके जरिये बिहार में लड़कियों को जन्म से लेकर स्नातक तक की कुल शिक्षा प्राप्त करने में 50,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे वो अपने जीवन को बेहतर ठंग से जीने के लिए प्रयोग कर सकती है। Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Bihar की लड़कियों के लिए बहुत ही लाभदायक हैं, इस योजना से मिलने वाली आर्थिक मदद से उन्हें पढ़ने में, सशक्त बनने में समाज में कुछ कर दिखाने में बहुत ही सहायता मिलती है। आईये जानते है इसका उदेश्य, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और योजना की शुरुआत के बारे में।
Overview: कन्या उत्थान योजना
योजना का नाम | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana |
राज्य | Bihar |
आर्थिक सहायता (Scholarship Amounnt) | 50,000 |
लाभार्थी | बिहार की इंटर उत्तीर्ण कन्याएं |
विभाग | महिला एवं बाल विकास और कल्याण विभाग |
Release date | May 2025 (Coming Soon) |
Ending date | December 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
Official Site | medhasoft.bihar.gov.in |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उदेश्य
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार की लड़कियों को सशक्त बनाना, सामाजिक और आर्थिक स्तिथि में सुधार लाना हैं। इस योजना से लड़कियों और उनके परिवार वालो को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने, बाल विवाह को रोकने, और आगे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आदि कुनीतियों को रोकने के लिए बनाई गयी हैं। कन्या उत्थान योजना के जरिये लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। ऐसी ही एक योजना हरियाणा सरकार ने भी Har Chatravriti के नाम से चलायी है। इस प्रकार की योजनाएँ शुरू करने का मकसद लड़कियों को उनके जीवन जीने से लेकर अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित करना हैं।
देखिये अन्य उदेश्य विस्तार में:
- बाल विवाह जैसी कुप्रथा को खत्म करना
- कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना
- लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रदान कराना
- अभिभावक को बेतितों की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना
- बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना
- जन्म से स्नातक तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देना
- समाज में लड़कों और लड़कियों के बिच के भेद भाव को ख़त्म करना
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Bihar का विशेष महत्व
- लड़कियों के लिए शिक्षा को आर्थिक रूप से सुलभ बनाना।
- लड़कियों के जन्म और पालन-पोषण को सामाजिक रूप से सम्मान देना।
- बाल विवाह को हतोत्साहित करना।
- लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना।
- “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के उद्देश्य को ज़मीन पर लागू करना।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana में मिलने वाली वित्तीय राशि

चरण | राशि |
जन्म के समय | ₹2000 |
टीकाकरण के बाद | ₹1000 |
स्वास्थ्य देखभाल हेतु | ₹2000 |
पहली से दूसरी | ₹600 प्रति वर्ष (Uniform-Books के लिए) |
तीसरी से पांचवीं | ₹1000 प्रति वर्ष (Uniform-Books के लिए) |
छठी से दसवीं | ₹2,000 प्रति वर्ष (सेनेटरी नैपकिन) |
इंटरमीडिएट (12वीं) | ₹10,000 (पास करने पर) |
स्नातक (Graduation) | ₹25,000 (पास करने पर) |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पात्रता मानदंड (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Eligibility)
योजना के तहत लाभ उठाने वाले पत्रों के लिए Eligibility Criteria:
- बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक न हो
- केवल बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा
- 2 बेटियों से अधिक को ये लाभ प्राप्त नहीं होगा
- परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी न हो
- केवल अविवाहित कन्या ही इसकी लाभार्थी हो सकती है
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविधालय से स्नातक पास होनी चाहिए
Kanya Utthan Yojana Bihar Important Documents (मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना दस्तावेज)
- आधार कार्ड
- स्नातक पास की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- बैंक खाता पासबुक (आधार से लिंक)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- जन्म प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Apply Online
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना official website medhasoft.bihar.gov.in पे जाएं
- उसके बाद योजना के लिए New Registration पे क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर ले
- लॉगिन के बाद आपके पास फॉर्म आएगा
- फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें
- फॉर्म भरने के बाद दस्तावेज scan करके अपलोड कर दे
- और अंत में इसे submit कर दे
कन्या उत्थान योजना status check कैसे करें
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Bihar का स्टेटस चेक करने के लिए आपको ये स्टेप फॉलो करने होंगे:
- ई-कल्याण पोर्टल पर जाएं:
- होमपेज पर “View Application Status” या “Click here to view Application Status” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर, या बैंक खाता संख्या में से कोई एक विकल्प चुनें।
- आवश्यक जानकारी भरें और “Search” बटन पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
योजना से जुड़े अन्य प्रश्न (FAQ)
इस योजना की शुरुआत बिहार सरकार नितीश कुमार जी द्वारा 3 अगस्त 2018 को पटना के अधिवेशन भवन में किया गया था।
इस योजना के तहत process प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद 30 से 90 दिन के अंदर कन्याओं के बैंक में direct DBT के माध्यम से भेजा जाता है।
कन्या उत्थान योजना (Madhyamik+2) का मतलब है कि यह योजना बिहार बोर्ड से 12वीं (Intermediate) पास लड़कियों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए लागू की गई है।
कन्या उत्थान योजना बिहार की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस मई 2025 में स्टार्ट होगी अभी इसकी Date निकली नहीं है।